��This website created by[ New search] technical chanel youtube ��

अब WhatsApp पर दिखेंगे विज्ञापन, कंपनी कर चुकी है तैयारी!

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप इन दिनों लगातार चर्चा में है. भारत में फर्जी खबरों के वायरल होने को लेकर आजकल वॉट्सऐप ज्यादा चर्चा में है. लेकिन अब एक बार फिर से वॉट्सऐप विज्ञापन और अपने बिजनेस मॉडल को लेकर चर्चा में आने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप iOS ऐप में विज्ञापन देने की तैयारी कर चुका है.

WABetainfor की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी पहले से ही विज्ञापन देने के लिए तैयारी कर रही है.  फेसबुक ने इसे जब से खरीदा है उसके कुछ सालों के बाद से वॉट्सऐप के फाउंडर्स और फेसबुक मैनेजमेंट के बीच तनाव रहा है कि इसे मोनेटाइज किया जाए या नहीं. हालांकि वॉट्सऐप के फाउंडर ने कंपनी छोड़ दी है.

वॉट्सऐप में विज्ञापन कहां मिलेंगे

रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप में विज्ञापन सबसे पहले स्टेटस टैब में दिखेंगे जिनकी शुरुआत हाल में ही की गई है. उदाहरण के तौर पर आप कई स्टेटस देखते हैं तो उनके बीच आपको विज्ञापन भी दिखेंगे. ऐसा मॉडल फेसबुक की ही कंपनी इंस्टग्राम पर भी है जहां इंस्टा स्टोरीज के बीच में आपको ऐड दिखाए जाते हैं.

इसे आप वॉट्सऐप मे विज्ञापन की शुरुआत कह सकते हैं, लेकिन कंपनी यहीं तक नहीं रूकेगी और नए नए तरीके से वॉट्सऐप में ऐड दे सकती है. क्योंकि वॉट्सऐप के दोनों को फाउंडर्स ने कंपनी ही इसलिए छोड़ी की मार्क जकरबर्ग वॉट्सऐप से पैसा कमाना चाहते थे और ब्रिएन ऐक्टन और जेन कुम का मानना था कि वॉट्सऐप को ऐड फ्री रहना चाहिए. अगर आपको याद हो तो एक समय में वॉट्सऐप यूज करने के लिए सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू हुई थी, लेकिन बाद में बंद की गई. इसकी वजह वॉट्सऐप के फाउंडर्स बताए जाते हैं, क्योंकि उन्हें वॉट्सऐप के मॉडल से छेड़छाड़ पसंद नहीं थी.

फिलहाल ये साफ नहीं है कि वॉट्सऐप में कब से ऐड दिखेंगे और कंपनी ने भी इस पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. ये भी देखना दिलचस्प होगा कि ऐड कहां कहां दिए जाते हैं और इस पर यूजर्स की क्या प्रतिक्रिया आती है.

Share:

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

Blog Archive

Blog Archive