दो अलग अलग स्मार्टफोन पर एक ही नंबर से कैसे चलाएं वॉट्सऐप? ये है तरीका
एक स्मार्टफोन में दो चलाना तो आसान है। अब तो स्मार्टफोन कंपनियां भी ऐसा ऑप्शन दे रही हैं कि एक ही मोबाइल में दो वॉट्सऐप चलाए जा सकें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप एक ही नंबर के वॉट्सऐप को 2 स्मार्टफोन्स में चला सकते हैं। चलिए शुरू करते हैं। सबसे पहले आप उन दोनों फोन्स को अपने पास रखिए जिनमें वॉट्सऐप चलाना है। अब एक फोन में तो ऐप में वॉट्सऐप चलाएं और दूसरे फोन में गूगल क्रोम खोलें और वॉट्सऐप की वेबसाइट पर जाएं। अब इस वेबसाइट के खुलते ही एक बार कोड दिखाई देगा। अब अपना दूसरा स्मार्टफोन लें और उसमें ऐप में वॉट्सऐप खोलें। अब ऐप में सबसे ऊपर 3 डॉट दिखाई देंगे। इस पर टैप करना है टैप करने के बाद कई ऑप्शन आ जाएंगे। इनमें से पर टैप करना है। इस पर टैप करते ही बार कोड स्कैन करने का ऑप्शन आ जाएगा। अब दूसरे फोन में आ रहे बारकोड को स्कैन कर लें। स्कैन कंपलीट होते ही दोनों फोन्स में वॉट्सऐप चलने लगेगा। इस तरह आप एक ही नंबर का वॉट्सऐप दोनों फोन्स में चला सकेंगे।
Home »
» दो अलग अलग स्मार्टफोन पर एक ही नंबर से कैसे चलाएं वॉट्सऐप? ये है तरीका






No comments:
Post a Comment