टेलिकॉम की शीर्ष कंपनी वोडाफोन नए तीन प्रीपेड प्लान लेकर आया है। ये तीनों प्लान में यूजर्स के लिए रोज 1.5 जीबी मोबाइल डेटा का ऑफर है। अब कंपनी के यूजर्स के पास हर दिन 1.4 जीबी, 1.5 जीबी, 2 जीबी और 3 जीबी मोबाइल डेटा सहित प्रीपेड प्लान की पूरी सीरीज़ उपलब्ध है।
वोडाफ़ोन के तीनों प्लान की डिटेल
सबसे पहला प्लान 209 रुपए का है। इसमें हर दिन 1.5 जीबी मोबाइल डेटा का ऑफर है। ये 28 दिनों तक लाइव रहेगा। इसके बाद 479 रुपए का प्लान है जिसमें 84 दिनों तक यूजर्स को होज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। तीसरा और आखिर प्लान 529 रुपए का है। इसमें भी रोज 1.5 जीबी डेटा का ऑफर है, लेकिन ये 90 दिनों तक लाइव रहेगा।
कुल मिलाकर देखा जाए तो कंपनी पहले प्लान में 42 जीबी, दूसरे में 126 जीबी और तीसरे में 135 जीबी डेटा ऑफर कर रही है।
दूसरे फायदे
वोडाफोन इंडिया, जिसका आइडिया सेल्यूलर में कुछ ही दिनों में विलय होने वाला है, ने ये प्लान रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए उतारे हैं। जियो फिलहाल अपने प्लान में 1.5 जीबी डेटा हर दिन दे रहा है।
हालांकि, वोडाफोन का नया प्लान 1.4 जीबी मोबाइल डेटा प्लान से मिलता-जुलता है। तीन प्लान वोडाफोन इंडिया की ओर से लॉन्च किए गए हैं। ये 199 रुपए, 448 और 509 रुपए वाले प्लान हैं जिनमें हर दिन 1.4 जीबी डेटा ऑफर है। हालांकि इसमें वेलिडिटी पीरियड अलग अलग है। नए प्लान और इनमें बस एक अंतर है कि नए प्लान में 100 एमबी डेटा ऐड किया गया है।
जहां तक नए प्लान की बात है, तो इसे अभई केवल चुने हुए सर्कल में ही शुरू किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्दी ही देश के सभी मोबाइल सर्कल में लागू करेगी। शुरू में इसे देश के 4जी सर्कल में जरूर लाया जाएगा।
मोबाइल डेटा ऑफर के अलावा कंपनी ने इन प्लान में कई दूसरे फायदे भी शामिल किए हैं। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोज 250 मिनट की लिमिट और एक हफ्ते में 1000 मिनट का ऑफर शामल है। वेलिडिटी पीरियड में वॉयस कॉल 100 अलग अलग मोबाइल पर किया जा सकता है। इसमें वेलिडिटी पीरियड में 100 फ्री एसएमएस की भी सुविधा दी गई है।
इन तीन प्लान में से किसी भी एक को सब्सक्राइब करने वाले यूजर को वेलिडिटी पीरियड वोडाफ़ोन प्ले सर्विस का प्रीमियम पास मिलेगा। इन तीन प्लान को लॉन्च करके वोडाफोन में कीमत और मोबाइल डेटा फायदे के रूप में जियो को टक्कर दी है। उम्मीद है कि आइडिया और एयरटेल भी जल्दी ही अपने प्लान लेकर आएंगे।
इस पोस्ट को अधिक से अधिक लोगो तक शेयर करे, और इस तरह के पोस्ट को पढने के लिए आप हमारी वेबसाइट विजिट करते रहे.






No comments:
Post a Comment