Pages

Saturday, 15 September 2018

Reliance Jio का मुनाफा पहली तिमाही में बढ़ा, 612 करोड़ हुआ: सब्सक्राइबर बढ़े लेकिन प्रति ग्राहक आमदनी घटी

एयरटेल का शुद्ध मुनाफा कम होने की खबर आने के बस एक दिन बाद ही रिलायंस जियो ने ऐलान किया है कि चालू वित्त वर्ष 2018-2019 की पहली तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा बढ़कर 612 करोड़ हो गया है। 30 जून 2018 को कंपनी की आमदनी बढ़कर 8,109 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

मुनाफे का सिलसिला
जियो के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में प्रति ग्राहक कंपनी की आमदनी 134.5 रुपए रही। इसका मतलब ARPU (ऐवरेज रेवेन्यू पर यूजर) यानी प्रति यूजर औसत राजस्व में कमी हुई है। दिसंबर 2017 की बात करें, तब एआरपीयू प्रति कस्टमर 154 रुपए थें जो जनवरी-मार्च में घटकर 137.1 करोड़ हो गया था। जून 2018 के आखिर तक कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 21 करोड़ 53 लाख हो गई है।

खबरों के मुताबिक जियो के आधार ग्राहकों की संख्या भी पिछली तिमाही के 26 करोड़ 5 लाख से बढ़कार इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 26 करोड़ 5 लाख हो गई। इसका मतलब ये हुआ कि जियो का जादू छाने लगा है। न केवल कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है बल्कि इसके नए कस्टमर की तादाद भी बढ़ रही है।

No comments:

Post a Comment