टेलीकॉम कंपनी Airtel ने jio को टक्कर देने के लिए नए नए प्लान शुरू कर रहा है. इसके साथ ही एयरटेल अपनी पोस्टपेड सेवाओं पर भी ध्यान दे रहा है. एयरटेल की कोशिश अपने ग्राहकों को लुभाने की है. अपने ग्राहकों के लिए नए नए प्लान निकाले जा रहे हैं. एक बार फिर से कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को तोहफा दिया है. एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान पेश किया है.
एयरटेल ने 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान को प्रभावी बना दिया है. कंपनी ने इस प्लान पर अपने ग्राहकों को प्रतिमाह 6 महीने के लिए 50 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है. यानी कंपनी अपने ग्राहकों को 300 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. इस छूट के बाद 399 रुपये का प्लान अब ग्राहकों को 349 रुपये में मिल रहा है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए डेटा में भी बड़ा बदलाव किया है. कंपनी अपने ग्राहकों को एक्ट्रा डेटा भी दे रही है.
टेलिकॉम रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल ने अपने इनफिनिटी प्लान 399 रुपये पर 50 रुपये की छूट देने की घोषणा की है. इसके साथ ही कंपनी ने इस प्लान में और भी कई सुविधाएं देने का ऐलान किया है. कंपनी इस प्लान में अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग, 100 मेसेज/प्रतिदिन और एयरटेल ऐप्स का सब्सक्रिप्शन जैसी कई सुविधाएं देती हैं. इसके अलावा कंपनी की तरफ से एक महीने के लिए 20 जीबी डेटा भी दिया जाता है. ग्राहकों को इस प्लान में रोलओवर सुविधा भी मिलती है. यानी डेटा यूज नहीं कर पाने पर वो डेटा अगले महीने प्लान में जोड़ दिया जाता है.
हालांकि पहले इस प्लान को लेकर खबर थी कि कंपनी सालभर के लिए 20 जीबी डेटा दे रही है. लेकिन अब पता चला है कि कंपनी अपने ग्राहकों को सालभर के लिए नहीं बल्कि एक महीने के लिए 20 जीबी डेटा दे रही है. इसके अलावा 20 जीबी डेटा एक्ट्रा दे रही है. यानी कि ग्राहकों को हर महीने 399 रुपये के प्लान पर 40 जीबी डेटा मिल रहा है. एक्ट्रा डेटा की वैधता 12 महीने है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा प्लान के हिसाब से मिलती रहेगी.
ये भी पढ़ें- नकली है अापका असली दिखने वाला चार्जर, नहीं धोना चाहते जान से हाथ तो पढ़े ये ख़बर
No comments:
Post a Comment