Samsung Galaxy A6+ (20)
सैमसंग इस साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद पूरा ध्यान मिड-रेंज सेगमेंट पर लगा रही है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन टॉप-ऑफ-द-लाइन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर आधारित होगा।
लीकस्टर @MMDDJ_ ने अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि सैमसंग जल्द ही Galaxy A सीरीज डिवाइस को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC के साथ पेश करेगा। इस टॉप-एंड चिपसेट को सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S9, Galaxy S9+ और हाल ही में लॉन्च किए गए Galaxy Note 9 में दिया था।
Next Samsung Galaxy A smartphone to be powered by Qualcomm Snapdragon 845 SoC: Report
फिलहाल अपकमिंग डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा सकती है कि इसमें इनफिनिटी डिस्प्ले, ड्यूल कैमरा और कैपेबल सेल्फी कैमरा होगा। डिजाइन के मामले में डिवाइस ग्लास और मेटल कॉम्बिनेशन के साथ आएगा। वहीं, सैमसंग Galaxy A सीरीज की कीमत Galaxy S9 सीरीज के मुकाबले आधी हो सकती है।
Samsung Galaxy S10 में डिजाइन के मामले में होंगे बड़े बदलाव, CEO DJ Koh ने किया कंफर्म
फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सैमसंग Galaxy A सीरीज में किस डिवाइस को 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं सामने आई अफवाहों की माने तो इसे Galaxy A9 Pro (A920F) के नाम से पेश किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment