रिलायंस जियो कंपनी ने जब टेलीकॉम मार्केट में कदम रखा था, तब टेलीकॉम मार्केट की हालत बहुत ही खराब थी. रिलायंस जियो कंपनी के आने से पहले टेलीकॉम मार्केट में इंटरनेट तथा कॉलिंग की सर्विस के लिए भारी भरकम रुपए वसूले जाते थे. वहीं पर इंटरनेट की सर्विस इतनी स्लो थी कि लोगों को इंटरनेट चलाने में काफी दिक्कते आती थी. रिलायंस जियो कंपनी ने लोगों की परेशानियों को समझा तथा 4G स्पीड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा को बिल्कुल फ्री कर दिया. एेसे में रिलायंस जियो कंपनी पहली ऐसी पहली कंपनी बनी जो 4G स्पीड इंटरनेट तथा कॉलिंग बिल्कुल फ्री दे रही है.
रिलायंस जिओ कंपनी के आने से पहले एक टेलीकॉम मार्केट में 1जीबी डाटा 1 महीने के लिए उपलब्ध करवाया जाता था, तथा उसके लिए 200 से ₹300 तक लिए जाते थे. लेकिन रिलायंस जियो ने टेलीकॉम मार्केट में आकर टेलीकॉम मार्केट की दुनिया को बदल कर रख दिया है. रिलायंस जियो कंपनी अब कम कीमत में प्रतिदिन 1.5 डाटा उपलब्ध करवा रही है. रिलायंस जियो कंपनी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर तथा फ्री डाटा उपलब्ध करवाती रहती है. लेकिन अब रिलायंस जिओ कंपनी ने यह भी साबित कर दिया कि रिलायंस जिओ कंपनी खुशी में ही नहीं बल्कि गम में भी अपने ग्राहकों के साथ हमेशा खड़ी है.
No comments:
Post a Comment