Pages

Saturday, 15 September 2018

95 रुपए में मिल रहा हैं जीयो फोन! 30 सितंबर तक ही मिलेगा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सरकारी रेवडिय़ां बंटना शुरु हो गई है। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 हजार से 3 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा देने वाली राजस्थान सरकार सिर्फ 95 रुपए में मोबाइल फोन दे रही है।

दरअसल, रिलायंस जियो ने राजस्थान सरकार के साथ मिलकर एक स्कीम पेश की है जिसके तहत फीचर फोन आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा बेनिफिट (6 महीने के लिए) के साथ केवल 95 रुपये में मिल जाएगा।

सरकार के मुताबिक 30 सितंबर तक ये फ़ोन सभी विधानसभा क्षेत्रों में बांटने हैं। यह प्लान जीयो भामाशाह योजना के तहत दिया जा रहा है और यह प्लान सिर्फ राजस्थान लोगों के लिए है। इस टैरिफ प्लान को भामाशाह कार्ड नंबर वाले लोग ही हासिल कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment