Pages

Saturday, 15 September 2018

सिर्फ 100 रुपए में Jio दे रहा है फ्री कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा, ऐसे करें हासिल

नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपनी दूसरी सालगिरह के इस मौके पर अपने ग्राहकों के लिए कई धमाकेदार ऑफर्स पेश किए हैं। जियो ने अपने यूज़र्स के लिए 100 रुपये प्रति महीने वाला एक धमाकेदार प्लान पेश किया है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी और वो भी पूरे एक महीने के लिए। कंपनी ने इस प्लान को अपनी my jio app पर उपलब्ध करा दिया है। भुगतान के लिए जियो ने PhonePe के साथ पार्टनरशिप की है।

जीओ 399 रुपए (सबसे अधिक बिकने वाला पैक) वाले रीचार्ज प्लान पर 100 रुपए की छूट दे रही है। यानी 3 महीने की वैलिडिटी वाला यह प्लान डिस्काउंट के बाद 299 रुपए में मिलेगा। पैक में इसके अलावा प्रति माह 42GB 4G डेटा भी 3 महीने तक मिलेगा, जबकि पूरे प्लान की 4जी डेटा लिमिट 126 जीबी होगी। जियो ग्राहक 12 सितंबर से 21 सितंबर तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment