Pages

Tuesday, 25 September 2018

Mobile Ko Reset (Formate) Kaise Kare Bina Data Loss Ke

इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Android mobile को reset कैसे करते है? हमें इसकी जरुरत क्यों पड़ती है? रिसेट करने से पहले क्या करना चाहिए ? मोबाइल को बिना data loss के reset करने का तरीका क्या है ? आज हम इन सभी topics को इस पोस्ट में cover करेंगे। हम android phone use करते है, तो इसे reset करने की जानकारी भी जरुर होना चाहिए। मोबाइल में किसी तरह की परेशानी आने पर उसे ठीक करने के लिए फ़ोन रिसेट करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने फ़ोन डाटा जैसे apps, contacts, SMS और अन्य जरुरी डाटा को भी सुरक्षित रखना जरुरी है। इस पोस्ट में mobile formate करने का तरीका स्टेप by स्टेप बताएँगे। इसके लिए थोड़ा समय देकर आपको आख़िर तक पढ़ना चाहिए।

फ्रेंड्स आपका ज्यादा समय ना लेते हुए सीधे Topic पर आते है। android phone को reset करने की जानकारी स्टेप by स्टेप cover करेंगे। सबसे पहले आपको बता दें कि reset/formate है क्या ?

android-phone-reset-karne-ki-jankari

फ़ोन रिसेट क्या है ?

जब फ़ोन में किसी प्रकार की problem आ जाये और फ़ोन अच्छे से वर्क ना करे तो इसे रिसेट करके ठीक किया जाता है। इससे आपके फ़ोन जैसे ख़रीदा था वैसे ही हो जायेगा। यानि इंटरनल मेमोरी पूरी तरह डिलीट हो जायेगा। ये उसी तरह है, जैसे – किसी कमरे को पूरी तरह ख़ाली करना।

यानि आपके मोबाइल से virus और दूसरे unwanted apps हटाना। लेकिन इस प्रोसेस में आपकी जरुरी डेटा भी चला जाता है। इसलिए phone reset करने से पहले इसे सुरक्षित रख लेना चाहिए। इसकी जानकारी आपको आगे दिया गया है।

तो short में आप समझ गए होंगे कि रिसेट क्या है ? आगे बात करते है कि रिसेट क्यों किया जाता है? यानि किस condition में रिसेट करने की जरुरत पड़ती है।

Mobile को Reset क्यों करें ?



आपने ये notice किया होगा कि कुछ दिन use करने के बाद फ़ोन की परफॉरमेंस कम हो जाता है। जैसे – फ़ोन धीमा होना, हैंग होना, मोबाइल slow रेस्पांस करना। इसके अलावा अचानक आपके होमस्क्रीन पर popup ads दिखाई देना। इस तरह की परेशानी फ़ोन में virus आ जाने से होता है।

ऐसे condition में phone reset करने से फ़ोन डेटा remove हो जाता है। फिर आपका फ़ोन जैसे नए में था वैसा हो जायेगा यानि फ़ोन की परफॉरमेंस पहले जैसा हो जायेगा।

इससे बचने के लिए हमेशा गूगल प्ले स्टोर से ही apps install करें। mobile से video/mp3 download करने में बहुत सावधानी बरतें। ज्यादतर virus इन्ही साइटों से फ़ोन में आ जाता है। अपने फ़ोन में एंटीवायरस एप्लीकेशन install करके रखें। इसके लिए इस पोस्ट को जरुर पढ़ें –

इसे पढ़ें – Phone Ko Virus Se Kaise Bachaye [Top Antivirus App]

आप समझ गए होंगे कि मोबाइल को रिसेट करने की जरुरत क्यों पड़ता है। लेकिन बार-बार रिसेट भी नहीं करना चाहिए। इससे फ़ोन की लाइफ कम हो जाता है। इससे फ़ोन की performance पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है।

Mobile को Reset करने से पहले क्या करें ?

अगर आपको phone reset करना ही पड़ रहा है तो इसमें जल्दबाजी ना करें। सबसे पहले अपना जीमेल अकाउंट का लॉगिन पासवर्ड याद है या नहीं चेक करना चाहिए। रिसेट करने के बाद फ़ोन में sign in करने के लिए आपको जीमेल आई डी और पासवर्ड की जरुरत पड़ेगा। इससे आपके contact, apps ऑटोमेटिक आपके फ़ोन में आ जायेगा। (अगर contact को आपने जीमेल अकाउंट में save किया रहा होगा तो)

अगर फ़ोन रिसेट करना पड़ रहा है और आपको मेल आई डी और पासवर्ड नहीं पता तो आप new अकाउंट बना सकते है। लेकिन जब भी फ़ोन पर अकाउंट बनाये जीमेल आई डी और पासवर्ड को पेपर में नोट करके safe जरुर रखें। फ़ोन मैनेज करने के लिए ये बहुत जरुरी होता है।

रिसेट करने से पहले अपने फ़ोन से सभी जरुरी डेटा को सुरक्षित कर लेना चाहिए। यानि जरुरी डेटा का backup ले लेना चाहिए। चलिए इसके बारे में भी बताते है।

Phone का बैकअप कैसे लेते है ?

हमारे फ़ोन में कांटेक्ट नम्बर, sms, mms बहुत ही important होता है। अगर apps चला जाये तो गूगल प्ले स्टोर से फिर install किया जा सकता है, लेकिन कांटेक्ट नम्बर चला जाये तो शायद सबको बहुत तकलीफ़ होगा। क्योंकि ये एक-एक करके जुटाई गई नम्बर्स हमारे लिए पैसे से भी कीमती हो जाता है।

तो phone reset करने से पहले इसका बैकअप जरुर लेकर रखें। और 100% sure होने के बाद ही रिसेट के लिए आगे बढ़ें। फोन के सभी जरूरी डेटा का बैकअप कैसे ले ये जानने के लिए मेरे इस पोस्ट को पढ़ ले। इसके बाद ही आगे बढ़े।

इसे पढ़ें – Android फ़ोन का बैकअप क्यों और कैसे लें

मुझे उम्मीद है, उस पोस्ट को आपने पढ़ लिया होगा। और आपने सभी जरुरी डेटा का बैकअप ले लिया होगा। तो चलिए आगे बढ़ते है और जानते है कि phone को hard reset कैसे करे।

Android Mobile को reset करने की पूरी जानकारी
फ्रेंड्स अब हम फ़ोन रिसेट करने की प्रोसेस बताएँगे। मुझे उम्मीद है कि आपने ऊपर बताई गई सभी topics को ध्यान से पढ़ लिया होगा। और रिसेट करने से पहले सभी जरुरी डेटा का बैकअप ले लिया होगा। अब हम रिसेट करने के लिए तैयार है। इसमें कुछ ही समय लगेगा।

इसके लिए अपने फ़ोन की सेटिंग पर जाएँ। (स्क्रीनशॉट की तरह)

phone-reset-kaise-kare

नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Backup and Reset का विकल्प मिलेगा। इस पर Tap कीजिये।

phone-reset-kaise-kare



अब सबसे नीचे Factory Data Reset ऑप्शन पर Tap कीजिये।

phone-reset-kaise-kare

फ़ाइनली सबसे नीचे Reset Device के ऑप्शन पर Tap कर दीजिये।

phone-reset-kaise-kare

Congratulation ! आपका phone कुछ ही समय में रिसेट हो जायेगा। रिसेट होने के बाद फ़ोन की frist सेटिंग करना पड़ेगा। यानि जब अपने new फ़ोन लिया था उस टाइम जो करना पड़ा था। कुछ बेसिक सेटिंग के बाद गूगल सेटिंग में sign in कर दें। या जीमेल आई डी और पासवर्ड नहीं पता हो तो new अकाउंट बनाकर फ़ोन स्टार्ट कर लें।

इसके बाद आप देखेंगे कि phone की परफॉरमेंस better चुका है। सभी apps पहले जैसे स्मूथली ओपन हो रहे होंगे। जैसे reset होने के बाद आपका फ़ोन ख़ुशी से नाच रहा हो और बोल रहा हो – Now I’m Feeling Better (अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं) 🙂

android-phone-reset-karne-ki-jankari

इस तरह हम अपने android phone reset (formate) कर सकते है। वो भी बिना किसी data loss के। मुझे उम्मीद है ये जानकारी सभी android user के काम आएगा। और जरुरत पड़ने पर अपना फ़ोन खुद ही रिसेट कर सकेंगे।

फ्रेंड्स इस पोस्ट में मैंने सभी बातों को क्लियर करने की कोशिश किया है। जिससे आपको किसी तरह की कोई confusion ना हो। फिर भी mobile को reset करने में आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत आये या इससे related कोई सवाल पूछना चाहते हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें। कोशिश करूँगा आपकी पूरी मदद करने की।

1 comment:

  1. Nice article. I liked very much. All the informations given by you are really helpful for my research. keep on posting your views.
    SSI Registration in bangalore

    ConsultantsMsme Registration in bangalore

    ReplyDelete