Pages

Tuesday, 25 September 2018

Mobile Ki Location Kaise Pata Kare

इस पोस्ट में आपको बताएँगे कि mobile ki location kaise pata kare ? आज स्मार्टफोन में मजेदार ऍप्लिकेशन्स के साथ-साथ safty फीचर्स की सुविधा भी मौजूद होता है। जैसे – आपका मोबाइल कही गुम जाये या चोरी हो जाये तो online location track किया जा सकता है। जिससे आप पता कर सकते है कि इस वक्त आपका mobile किस जगह पर है। सभी android mobile में location की सुविधा दिया रहता है। जिससे गूगल मैप पर जगह ढूढ़ने के साथ-साथ जरुरत पड़ने पर अपने या किसी का भी mobile की location track कर सकते है। तो चलिए इस पोस्ट में आपको बताते है कि mobile phone की location पता कैसे करे ?

mobile-phone-ka-location-kaise-pata-kare

सभी एंड्राइड मोबाइल गूगल अकाउंट के द्वारा संचालित होता है। इसी गूगल अकाउंट यानि अपने gmail id और password से mobile की लोकेशन निकाल सकते है। इसके लिए ऑनलाइन और एप्लीकेशन दोनों की सुविधा उपलब्ध है। चलिए इन दोनों सुविधा के बारे में जानते है।

मोबाइल की लोकेशन कैसे चेक करे ? [App के द्वारा ]
इसके लिए अपने android मोबाइल में Find My Device नाम का एप्लीकेशन डाउनलोड करना है। ये गूगल की ऑफिसियल एप्लीकेशन है जिसे स्पेशली गुम या चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन पता करने और डाटा safe रखने के उद्देश्य से बनाया गया है।

तो चलिए सबसे पहले यहाँ से Find My Device app को download कर लीजिये। उसके बाद location trace करने की प्रक्रिया बताएँगे।

Get It Now On Google Play

Find My Device app को download करने के बाद इसे ओपन कीजिये। इसके बाद SIGN In AS GUEST ऑप्शन पर जाइये। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

mobile-phone-ka-location-kaise-pata-kare

इसके बाद जिस मोबाइल का लोकेशन पता करना चाहते है उसी मोबाइल की जीमेल आई-डी और पासवर्ड से लॉगिन करना है। इसके लिए निर्धारित स्थान पर ईमेल आई-डी और पासवर्ड एंटर कीजिये और SIGN IN कीजिये।



mobile-phone-ka-location-kaise-pata-kare

अगले स्टेप में Find My Device app को मोबाइल की लोकेशन एक्सेस करने की परमिशन देना है। ताकि आपके हाथ में जो मोबाइल है उसके और गुम हुए मोबाइल के बीच दुरी बता सके। इसके लिए नीचे स्क्रीनशॉट की तरह Allow करना है –

mobile-phone-ka-location-kaise-pata-kare

जैसे ही Allow करेंगे आपके mobile की location मैप पर दिखाई देने लगेगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में भी आप देख सकते है।

mobile-phone-ka-location-kaise-pata-kare

ध्यान दें – जिस मोबाइल की लोकेशन आप देखना चाहते है उस मोबाइल में इंटरनेट और लोकेशन दोनों ऑन होना चाहिए। तभी आप दूसरे मोबाइल से उसकी लोकेशन देख पाएंगे।



Online किसी Mobile की Location कैसे देखे ?

हम online भी अपने android mobile की location देख सकते है। ये भी गूगल की ही सर्विस है। इसके लिए यहाँ से Android Device Manager पर जाइये।

इसके बाद आपको उसी गूगल अकाउंट से लॉगिन करना है जो मोबाइल गुम या चोरी गया है यानि जिस phone की location आप देखना चाहते है। ये भी ठीक उसी तरह है जैसे Find My Device app के द्वारा आपको लोकेशन देखने की जानकारी बताया गया है।

लॉगिन करने के बाद मैप पर उस फ़ोन की लोकेशन आ जायेगा। इसके लिए भी कंडीशन वही है। यानि उस फ़ोन में इंटरनेट और लोकेशन दोनों ऑन होना चाहिए।

इस तरह हम किसी भी android mobile की location पता कर सकते। इसके लिए गूगल की एप्लीकेशन और ऑनलाइन दोनों सुविधा उपलब्ध है। अगर आपका मोबाइल ग़ुम या चोरी हो गया हो तो इस पोस्ट को एक बार जरूर पढ़िये – मोबाइल चोरी हो जाये या खो जाने पर क्या करे [ रियल फैक्ट ]

इस पोस्ट में हमने बताया कि mobile की location कैसे पता करे। इसकी जानकारी आसान तरीके से बताने की कोशिश किया है। फिर भी इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।

No comments:

Post a Comment