��This website created by[ New search] technical chanel youtube ��

बर्बाद हो चुके अनिल अंबानी से इस मामले में मुकेश अंबानी है कई गुना पीछे

नई दिल्ली। 2006 में जब मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी में बिजनेस का बंटवारा हुआ था, तो दोनों भाइयों की दौलत करीब-करीब बराबर थी। उस दौरान जहां अनिल अंबानी की कुल नेट वर्थ 4500 करोड़ डॉलर थी, बड़े भाई मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 4900 करोड़ डॉलर थी। लेकिन बंटवारे के करीब 12 साल बाद आज मुकेश अंबानी अपने छोटे भाई अनिल अंबानी ने करीब 12 गुना ज्यादा अमीर हो गए हैं। मुकेश अंबानी को जहां अपना बिजनेस लगातार बढ़ाने में सफलता मिली, वहीं अनिल अंबानी की नेटवर्थ लगातार घटती रही। आज अनिल अंबानी सिर से लेकर पैर तक कर्ज में डूब चूके हैं। लेकिन अभी भी एक ऐसा करोबार है जहां पर अनिल अंबानी अपने बड़े भाई से कई गुना आगे हैं।

इस मामले में छोटे भाई से पीछे है मुकेश अंबानी
हम बात कर रहे है फिल्मों की जी हां जब बात फिल्मों की होती है, तो इसमें अनिल आगे निकल जाते हैं। दरअसल अनिल अंबानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट बॉलीवुड और हॉलीवुड फ‍िल्मों में पैसा लगाती है। हॉलीवुड में ग्रुप ड्रीमवर्क्स स्टूड‍ियोज के जरिये निवेश करता है।ड्रीमवर्क्स स्टूडियोज ने कई बेहतरीन हॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इसमें स्टीवन स्पीलबर्ग निर्देश‍ित फिल्म लिंकन, अ डॉग्स परपज, गोस्ट इन द शेल और टॉम हैंक्स के प्रोडक्शन हाउस के साथ भी कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

अनिल अंबानी की फिल्में करती है करोड़ में कमाई
भारत में बाहुबली फिल्म ने कमाई के नये रिकॉर्ड सेट किए लेक‍िन रिलायंस एंटरटेनमेंट की लिंकन फिल्म ने इससे भी ज्यादा कमाई की है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने 1750 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं बाहुबली ने अपने शुरुआती दिनों में करीब 1600 करोड़ रुपये कमाए थे।

इस फिल्म में निवेश कर सकते है मुकेश अंबानी
फिल्मों में निवेश को लेकर मुकेश अंबानी अपने छोटे भाई से बहुत पीछे हैं। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई हैं कि मुकेश अंबानी आमिर खान की फिल्म महाभारत में पैसे लगाएंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह इसके लिए खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू करेंगे या फिर यह निवेश सिर्फ इसी फिल्म के लिए होगा। अभी तक ये बातें सिर्फ खबरे ही हैं।

Share:

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

Blog Archive

Blog Archive